निजी अस्पताल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
प्रतापगढ़, अमृत विचार। मेडिकल कालेज से सम्बद्ध राजा प्रताप बहादुर अस्पताल के करीब स्थित अनम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजन हंगामा करने लगे तो अस्पताल संचालक अस्पताल बंद करके गायब हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है।
कंधई के आसलपुर गांव की खुशबू को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। प्रसव कराने में लापरवाही से उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर सीएमओ डा.जीएम शुक्ल ने जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ ने बताया कि महिला के मौत की जानकारी मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ये भी पढ़ें -बाराबंकी : कम लागत में टमाटर की खेती से किसान कमा रहे अच्छा मुनाफा
