लखीमपुर खीरी: गैंगस्टर रवि शुक्ला की 25 लाख की संपत्ति जब्त
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिले में अपराधियों के खिलाफ संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई निरंतर जारी है। सोमवार को भी शहर के एक कुख्यात गैंगेस्टर के आरोपी की 25 लाख की संपत्ति जब्त कर पुलिस ने उसका घर गिरा दिया। कोतवाली सदर पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शातिर अपराधी रवि शुक्ला उर्फ गुड्डन …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिले में अपराधियों के खिलाफ संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई निरंतर जारी है। सोमवार को भी शहर के एक कुख्यात गैंगेस्टर के आरोपी की 25 लाख की संपत्ति जब्त कर पुलिस ने उसका घर गिरा दिया। कोतवाली सदर पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शातिर अपराधी रवि शुक्ला उर्फ गुड्डन पुत्र नत्थू लाल शुक्ला निवासी रामनगर कोतवाली सदर के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
जिसमें अभियुक्त का मकान भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि रवि शुक्ला शातिर किस्म का अपराधी है। रवि शुक्ला पर 25 लूट, हत्या और डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। रवि शुक्ला इन दिनों जेल में है। रवि शुक्ला खीरी, सीतापुर और शाहजहांपुर में सक्रिय था। खीरी पुलिस अभियान चला रही है। जिसमें टॉप-10 गैंगेस्टरों की संपत्ति जब्त की जा रही है।
रवि शुक्ला इन दिनों बहराइच जेल में है। सोमवार को कोतवाली पुलिस इसके घर पहुंची और गैंगस्टर का घर जब्त किया। एसपी विजय ढुल ने बताया कि रवि शुक्ला की करीब 25 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। इसमें उसका घर शामिल है। एसपी ने बताया कि जब्त की गई संपत्ति अपराध करके कमाई गई थी। इससे पहले पुलिस मैलानी के शराब माफिया वेदू, मोहम्मदी और ईसानगर के दो गैंगेस्टरों व पसगवां के दो गैंगेस्टर की संपत्ति जब्त कर चुकी है। एसपी ने बताया कि जिले के जितने गैंगेस्टर के बचे है उनकी भी संपत्ति जब्त की जाएगी।
