हरदोई : खौलते रस के कढ़ाव में गिर कर झुलसे मजदूर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। गन्ने के क्रेशर पर मज़दूरी कर रहा युवक अचानक खौलते हुए रस के कढ़ाव में गिर कर बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पहले शाहजहांपुर ले जाया गया, वहां से लखनऊ के लिए रिफर किया गया। उसे लखनऊ ले जाया जा रहा था,उसी बीच रास्ते में मौत हो गई।

बताया गया है कि पिहानी कोतवाली के अम्बारी गांव निवासी 22 वर्षीय तन्नू पुत्र नन्हे गांव में लगे गुड़ बनाने वाले क्रेशर पर खोई निकालने पर मज़दूरी करता था। शुक्रवार रात में वह खोई निकाल रहा था, वहीं पास में कढ़ाव में गन्ने का रस खौल रहा था, जैसा कि बताया गया है कि तन्नू उसी खौलते हुए रस के कढ़ाव में गिर पड़ा। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। बुरी तरह झुलसे तन्नू को तुरंत ही इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाया गया, वहां से उसे शनिवार को लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया। उसे शाहजहांपुर से लखनऊ ले जाया जा रहा था,उसी बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसका पता होते ही उसके घर वालों के बीच कोहराम मच गया। तन्नू की शादी करीब 8 महीने पहले ही होना बताई गई है। हादसे की खबर सुन कर उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें -Fatehpur News: बंद कमरे में बार बालाओं ने किया डांस… लोगों ने खूब उड़ाए पैसे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

संबंधित समाचार