पुलवामा मुठभेड़ में मारा गया लश्कर का शीर्ष कमांडर: दिलबाग सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने पुलवामा में हुई मुठभेड़ को सुरक्षा बलों की एक बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि इस मुठभेड़ में लश्कर ए तैयबा का शीर्ष कमांडर और उसका साथी मारा गया। सिंह ने मुठभेड़ और तलाशी अभियान पूरा होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि लश्कर कमांडर एजाज अहमद …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने पुलवामा में हुई मुठभेड़ को सुरक्षा बलों की एक बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि इस मुठभेड़ में लश्कर ए तैयबा का शीर्ष कमांडर और उसका साथी मारा गया। सिंह ने मुठभेड़ और तलाशी अभियान पूरा होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि लश्कर कमांडर एजाज अहमद रेशी, पम्पोर अत्याधुनिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट समेत कईं आतंकवादी घटनाओं में शामिल था और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के बुरहान वानी से काफी पहले आतंकवादी संगठन में शामिल था। वानी अनंतनाग में 9 जुलाई 2016 को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था जिसके बाद कश्मीर घाटी में व्यापक तौर पर विरोध प्रदर्शन एवं झड़पें हुईं थीं।

रेशी वर्ष 2015 में ही आतंकवादी संगठन के कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुआ था। पम्पोर में हुए आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के आठ जवान शहीद हुए थे। पुलिस प्रमुख ने बताया कि रविवार शाम अवंतिपोरा के सामबूरा पामपोर में खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया।

इस दौरान हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए और एक सैनिक घायल हो गया। सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार की सुबह घेराबंदी और तलाश अभियान फिर शुरू कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह होने के साथ सुरक्षा बलों ने अपना अभियान दोबारा शुरू कर दिया। इसी दौरान मारे गए आतंकवादियों के शव बरामद किये गए। मृत आतंकवादी की पहचान लश्कर के सबसे पुराने कमांडर के रूप में की गई है।

उसके साथ मारे गए एक अन्य आतंकवादी की पहचान सज्जाद अहमद सोफी के रूप में हुई है जिसकी भर्ती रेशी ने ही की थी। पुलिस प्रमुख ने बताया कि युवक अब हिंसा का रास्ता छोड़ना चाहते हैं और गत पखवाड़े 15 युवक हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही इस वर्ष अब तक 24 से अधिक युवक हिंसा और आतंकवाद का रास्ता छोड़ चुके हैं।

संबंधित समाचार