अमरोहा: पूरे दिन नहीं हुए सूर्य देव के दर्शन, ठंड से छुट्टी कंपकंपी
अमरोहा/ हसनपुर,अमृत विचार। शनिवार को पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन न होने के कारण जनता को ठंड ने कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। वहीं ठंड के चलते लोग घरों में कैद नजर आए। वहीं नगर के प्रमुख चौराहों एवं चाय की दुकानों पर अलाव के सारे समय काटते दिखाइए।
शनिवार सुबह से ही ठंडी हवा चलने के कारण लोगों को ठंड का एहसास हो रहा था और पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन न होने के कारण ठंड में क्षेत्र वासियों को कंपकंपा ने पर मजबूर कर दिया। वहीं ठंड के चलते बच्चे भी घरों में कैद नजर आए।
बहुत जरूरी कार्य होने पर ही लोग भाग गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से बाहर निकले। वहीं ठंड के चलते नगर के बाजारों में सुनसान पड़ी रही। पूरे दिन कंपकंपी वाली ठंड के कारण लोग अलाव के सहारे समय काटते दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर : बंदर के हमले से छत से गिरकर महिला की मौत
