लखनऊ : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लखनऊ में भी तैयारियां तेज
लखनऊ, अमृत विचार। 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाामिल होंगे। इस अवसर पर प्रभू श्रीराम के दर्शनों के लिए विशिष्ट और अति विशिष्ट अतिथियों समेत हजारों लोगों के आने की बात बताई जा रही है। जिसको लेकर लखनऊ में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने शनिवार शाम लखनऊ अयोध्या राजमार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्गों के सौंदर्यीकरण का निर्देश दिया। इस दौरान नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे। महापौर पॉलिटेक्निक चौराहे से होते हुए कमता, चिनहट चौराहे पहुंची। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गो से जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई भी तकलीफ न हो इसके लिए यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जाये। लोगों को ठंड से बचने के लिए शेल्टर होम्स में अलाव व कंबल की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लखनऊ से गुजरने वाले यात्री को किसी भी तरह की कोई भी तकलीफ नहीं होगी। 22 जनवरी को लखनऊ में दिवाली जैसा माहौल होगा
नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया है कि मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट सही रहने के आदेश दे दिए गए हैं। चिनहट कमता और मटियारी में ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने के भी प्रयास किया जा रहा है। जिससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : सीपीआर देने का सही तरीका बतायेगी डिवाइस, दिल का दौरा पड़ने पर आयेगी काम
