हल्द्वानी: निजी फिटनेस में वाहन फेल होने पर फर्श पर लेटा वाहन स्वामी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर में वाहन फिटनेस में फेल होने पर शनिवार को एक वाहन स्वामी सेंटर के बाहर लेट गया और उसने थोड़ी देर वहां पर हंगामा किया। गौला खनन वाहन स्वामी लगातार प्राइवेट फिटनेस सेंटर का विरोध कर रहे हैं। गौला में चलने वाले खनन वाहन के एक स्वामी ने शनिवार को उसके वाहन को फेल किये जाने पर अपना विरोध जताया और वह सेंटर के गेट के बाहर लेट गया।

वाहन स्वामी का कहना था कि निजी फिटनेस सेंटर वाले अपनी मनमानी कर रहे हैं और वाहनों को गलत तरीके से फेल किया जा रहा है।

वहीं, दूसरी तरफ आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि शनिवार को प्राइवेट फिटनेस सेंटर में गौला खनन के 22 वाहनों की फिटनेस हुई जिसमें 16 वाहन पास हुए जबकि केवल 6 वाहन फेल हुए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश वाहन फिटनेस में पास हो रहे हैं जबकि कुछ वाहनों में कमी होने के कारण वह फेल हो रहे हैं।

संबंधित समाचार