अयोध्या: महापौर ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण
अयोध्या, अमृत विचार। विकास की दृष्टि से अयोध्या को नगर निगम परियोजनाओं के माध्यम विकसित स्वरूप प्रदान कर रहा है। महापौर ऋषिकेश ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकापर्ण किया। इसमें अवधपुरी कालोनी में स्थित चार पार्क व तीन सड़कें शामिल हैं। लोकार्पण के दौरान महापौर ने सभी पार्को में पौधरोपण भी किया। महापौर ऋषिकेश …
अयोध्या, अमृत विचार। विकास की दृष्टि से अयोध्या को नगर निगम परियोजनाओं के माध्यम विकसित स्वरूप प्रदान कर रहा है। महापौर ऋषिकेश ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकापर्ण किया। इसमें अवधपुरी कालोनी में स्थित चार पार्क व तीन सड़कें शामिल हैं। लोकार्पण के दौरान महापौर ने सभी पार्को में पौधरोपण भी किया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या को विश्व की सबसे विकसित नगरी बनाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। नगर निगम अयोध्या इसमें अपना सर्वोत्तम योगदान देगा।
इसके लिए एक बेहतर प्लान के साथ अयोध्या विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम प्लान के साथ अयोध्या में पार्कों का निमार्ण व विकास कर रही है। जिससे शहर के रूप में और निखार आए तथा यहां मनोरंजन के साधन के साथ योग व व्यायाम में सहायक वस्तुएं भी मौजूद हो। जिससे लोग अपना खाली समय व्यतीत करने के साथ अपना स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त कर सके। अयोध्या नगर निगम की प्रत्येक सड़क को विकसित व बेहतर करने को प्रोजेक्ट पर हम काम कर रहे हैं।
पार्षद अशोका द्विवेदी ने कहा कि महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने नगर निगम में विकास को गति प्रदान की है। स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता से लेकर सड़क निर्माण में नगर निगम ने सराहनीय कार्य किया है। मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि करीब 93.86 लाख की लागत से अयोध्या फैजाबाद मुख्यमार्ग अवध पुरी कालोनी फेज-2 से फेज-1 नाला तक 810 मीटर लंबी सड़क तथा 84.03 लाख की लागत से आईटीआई के सामने जेपी गुप्ता के घर से रेलवे क्रासिंग तक सड़क का, 48.26 लाख की लागत से अमानीगंज गुरुद्वारा से अनिल सिंह के घर तक की सड़क का लोकार्पण किया गया। यह सभी सड़के हाटमिक्स प्लान्ट से बनी है। जिसमें दोनो तरफ रबड़ बोर्ड इण्टरलाकिंग व नाली निर्माण किया गया है।
उन्होने बताया कि चार पार्को में अमृत अटल योजना के तहत 42 लाख की लागत से केशवधाम पार्क, 40 लाख की लागत से अवधपुरी कालोनी पम्प हाउस पार्क, राज्य वित्त आयोग से 9.85 लाख की लागत से पार्षद अशोका द्विवेदी के सामने स्थित पार्क, 9.80 लाख की लागत से दुर्गा पूजा पार्क का निर्माण किया गया। इन पार्को में बच्चो के लिए झूला, योगाभ्यास के साधन व विश्राम करने के बेंच, टहलने के लिए पथवे का निर्माण किया गया है। सभी पार्कों को आकर्षक बनाने के लिए बेहतर लाईट सिस्टम लगाया गया है। इस अवसर पर पार्षदों में अशोका द्विवेदी, दिनेश मौर्या, रामभवन यादव, सहकारी सभा के सभापति अंकुर सिंह, दिवाकर सिंह, शीतला पाठक, मन्नू सेहता, भानुप्रताप सिंह, तिलकराम मौर्या, आलोक द्विवेदी, राजकुमार वर्मा, अंशुमान मित्रा, विभाग के सहायक अभियन्ता रामकुमार तिवारी, अवर अभियन्ता रनजीत कुमार सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
