अमेठी: दो पक्षों में हुई मारपीट, एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जान से मारने की नियति से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के नाते गांव में तनाव की स्थित बनी हुई है। शनिवार की देर रात करीब साढ़े 10 बजे थाना मोहंगनज क्षेत्र के गांव पूरे राम सिंह मजरे मिर्जागढ़ में पुलिस से मुखबिरी करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

इस दौरान एक दूसरे पक्ष पर जान से मारने की नियति से फायरिंग करने का आरोप लगा है। राम कुमार सिंह उर्फ रजवल पुत्र स्व. राम नरेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने भांजे शैलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ राजा, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गांव नसीराबाद निवासी रंजीत पुत्र राम दयाल के साथ प्रधान के ट्यूबबेल के पास बैठा था।

राज कुमार ने बताया कि उसी समय गांव के ही जहीर व सद्दाम पुत्रगण जाबिर व एक अन्य के साथ बैसन के पुरवा की तरफ से आ रहे थे। राजकुमार ने बताया कि वह लोग जब पास में आये तो मैंने पूंछा की हमारी पुलिस से मुखबिरी क्यों किये हो। आरोप है कि इसी बात से खुन्नस खाये इन लोगों ने धमकी दी कि अभी बताता हूं।

राजकुमार अपने भतीजे व उसके साथी के साथ घर जाते समय जहीर के घर के पास पहुंचे थे तभी तीनों लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि उस समय जहीर के हांथ में दो नाली बंदूक थी। जान से मारने की नियति से दो नाली बंदूक से फायरिंग करने का आरोप है। फायरिंग में शैलेन्द्र प्रताप सिंह व रंजीत को गोली लगने की बात बताई जा रही है।

राजकुमार ने बताया कि बचाव के लिए बंदूक छीन रहे थे तभी नाल से जहीर ने मार दिया। बाद में बंदूक छीनकर उसे तोड़ दिया। वहीं जहीर पुत्र जाबिर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह शनिवार की रात अपने घर पर मौजूद था। रात करीब साढ़े 10 बजे गांव के ही राजकुमार सिंह उर्फ रजवल, अनिल सिंह, त्रिभुवन, शैलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ राजा, रंजीत व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ डिजायर कार से घर पर आकर दरवाजा के तोड़ने का प्रयास कर रहे थे।

थोड़ी देर में दरवाजे को तोड़कर घर में घुस गए और कहने लगे कि हमारी तुम लोग पुलिस से मुखबिरी करते हो। आरोप है कि इसी दौरान जान से मार देने की बात कहते हुए राजकुमार ने तमंचे से जहीर पर फायर कर दिया। बगल में जीने की आड़ में आकर जहीर ने अपनी जान बचाई। जहीर ने बताया कि बचाव लिए अपनी दो नाली बंदूक से फायर किया। साथ ही बंदूक से विपक्षियों पर वार भी किया। इसी दौरान विपक्षियों पर बंदूक छीनकर उसे तोड़ने का भी आरोप लगा है।

शोर शराबा सुनकर गांव वालों के बीच बचाव कराने पर सभी लोग जान से मार देने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मोहंगनज पुलिस ने जहीर से मिली तहरीर पर राजकुमार सिंह उर्फ रजवल, अनिल सिंह, त्रिभवन सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ राजा, रंजीत व एक अज्ञात के विरुद्ध अपराध संख्या 0006 धारा 147, 148, 452, 307, 323, 504, 506, 427 व राज कुमार सिंह की तहरीर पर जहीर, सद्दाम तथा एक अज्ञात पर अपराध संख्या 0005 धारा 323, 504, 506, 307 में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

मोहनगंज पुलिस ने सद्दाम, जाहिर और राज कुमार सिंह उर्फ रजवल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं घटना में प्रयुक्त दो नाली बंदूक को दो टुकड़ों के साथ कारतूस भी बरामद कर पंजीकृत अभियोग की धाराओं में वृद्धि कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला दो समुदाय का होने की वजह से गांव में तनाव की स्थित बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:-बीस जनवरी से अयोध्या में नहीं कर सकेंगे एंट्री, बस और ट्रेन की बुकिंग हो रही कैंसिल, सिर्फ इन्हें मिलेगा प्रवेश

संबंधित समाचार