शाहजहांपुर: दिवंगत विधायक के गांव पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कहा- हमारे परिवार के सदस्य थे विधायक मानवेंद्र सिंह

शाहजहांपुर, अमृत विचार। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दिवंगत विधायक मानवेंद्र सिंह के घर पहुंच कर रविवार को शोक व्यक्त किया।

रविवार दोपहर लगभग ढाई बजे दोनों नेता मानवेंद्र सिंह के पैतृक गांव ढकिया परवेजपुर स्थित आवास पर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने उनके पुत्र अरविंद सिंह को सांत्वना दी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मानवेंद्र सिंह हमारे परिवार के सदस्य थे। वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि विधायक को अपने चरणों में जगह दें।

380c01e6-d5b9-4700-8ecb-5cff0d16a8b4 

इस मौके पर सांसद अरुण सागर, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, जिला अध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्र, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, महापौर अर्चना वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह, अजय प्रताप सिंह, राकेश अनवा ने भी श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: गांव की माटी में ही विलीन हो गए विधायक मानवेंद्र, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

संबंधित समाचार