संभल : 24 कोसीय तीर्थ परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, लगे जयकारे
संभल अमृत विचार। जिले में हिंदू जागरण मंच और मुन्नी माता मंदिर सेवा समिति की ओर से प्राचीन श्री वंशगोपाल तीर्थ से 24 कोसीय तीर्थ परिक्रमा की शुरूआत हुई। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने श्रद्धालुओं को तिलक करके रवाना किया। जिसके बाद श्रद्धालु बाइकों और कारों से तीर्थ परिक्रमा मार्ग पर श्री कल्कि के जयकारे लगाते हुए बढ़े।
उत्साहित श्रद्धालुओं ने प्राचीन श्री वंशगोपाल तीर्थ पर ही परिक्रमा पूर्ण की। इस दौरान स्वामी भगवतप्रिय महाराज, राजकुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, धर्मेंद्र ठाकुर, शोभित शास्त्री समेत तमाम श्रद्धालु रहे।
ये भी पढ़ें : श्रीराम का विरोध करने वाले असुर,असुरों को भारत में रहने का अधिकार नहीं: आचार्य प्रमोद
