रेलवे ब्लॉक के चलते ट्रेने कैंसिल, कई के रुट बदले
लखनऊ अमृत विचार । बाराबंकी- अयोध्या कैण्ट- अकबरपुर- जफराबाद रेल खंड मार्ग दोहरीकरण की वजह से कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई है। इसके अलावा कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। ये ट्रेने अयोध्या होकर नहीं जाएंगी, बल्कि परिवर्तित मार्ग से जाएंगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मनकापुर- अयोध्या कैण्ट एक्सप्रेस एवं मनकापुर- अयोध्या एक्सप्रेस आठ से 13 जनवरी तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा सुल्तानपर होकर जाने वाली ट्रेनों में आठ व 10 जनवरी को टाटा- अमृतसर जलियावाला बाग, 11 जनवरी को दुर्ग- नौतनवां एक्सप्रेस शामिल है।
इसके अलावा सात व नौ जनवरी को लोकमान्य तिलक तुलसी एक्सप्रेस सुल्तानपुर तक की आएगी और यहां से रवाना भी होगी। आठ जनवरी को अयोध्या केण्ट लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस सुल्तानपरु तक आएगी। मरवर संगम एक्सप्रेस आठ, नो, 10 व 12 फरवरी को ईंधन के लिए अयोध्या केण्ट तक आएगी। अयोध्या केण्ट प्रयागराज संगम एक्सप्रेस आठ से 13 जनवरी तक मसौधा तक आएगी।
