रुद्रपुर: रुद्रपुर में 2000 लोगों की फ्री होल्ड की फाइल तैयार
रुद्रपुर, अमृत विचार। नजूल नीति के तहत 50 वर्ग मीटर तक के भूखंडों पर मालिकाना कर दिलाए जाने के नगर निगम की ओर से लगाकर प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत अब तक रुद्रपुर में 2000 लोगों की भूमि फ्री होल्ड की फाइल तैयार हो चुकी है। जल्द ही लाभार्थियों को मालिकाना हक देने के लिए प्रशासन की ओर से तिथि तय की जाएगी। इसमें लाभार्थियों को मालिकाना हक के प्रमाण पत्र दिये जाएंगे। इस कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने की भी उम्मीद है।
यहां बता कि नजूल नीति के तहत लोगों को मालिकाना हक दिलाए जाने के लिए नगर निगम सितंबर माह से बस्तियों में कैंप का आयोजन कर रहा है। इसके तहत आदर्श इंदिरा बंगाली कालौनी, रम्पुरा बस्ती समेत कई अन्य वार्डों में कैंप लगाकर पात्र लोगों की पत्रावलियां तैयार करने के साथ ही भूखंडों की नाप जोख भी कराई गयी। वहीं निगम का यह अभियान जारी है।
संशोधित नजूल नीति के तहत भूमि पर वर्षों से काबिज आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राविधानित मानकों के अधीन पात्रता की श्रेणी में आते है। साथ ही जिनका नजूल नीति 2021 में कट ऑफ डेट 9 नवंबर 2011 से पूर्व कब्जा हो, को 50 वर्ग मीटर तक आवासीय भूमि को निःशुल्क उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसी नजूल नीति के तहत अब तक शहर में 2000 लोगों की भूमि फ्री होल्ड कराने की पत्रावलियां तैयार हो चुकी हैं।
रुद्रपुर नजूल भूमि पर रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर करीब 2000 लोगों की पत्रावलियां तैयार हो चुकी है। जल्द ही प्रशासन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देने के लिए तिथि तय करेगा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने की भी उम्मीद है।
-नरेश चंद्र दुर्गापाल, मुख्य नगर आयुक्त, नगर निगम
