आईपीएल-13: सुपर ओवर में विराट के चौके से जीता बैंगलोर
दुबई। आईपीएल के 13वें सीजन के 10वां मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में हराया। मुंबई ने सुपर ओवर में बैंगलोर को आठ रन का लक्ष्य दिया। जिसे विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आसानी से हासिल किया। टीम ने सुपर ओवर में विराट के आखिरी गेंद पर चौके …
दुबई। आईपीएल के 13वें सीजन के 10वां मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में हराया। मुंबई ने सुपर ओवर में बैंगलोर को आठ रन का लक्ष्य दिया। जिसे विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आसानी से हासिल किया। टीम ने सुपर ओवर में विराट के आखिरी गेंद पर चौके से जीत हासिल की।
इससे पहले मैच में बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 202 रन का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में मुंबई ने भी 5 विकेट पर 201 रन बनाए। ईशान किशन ने 99 और कीरोन पोलार्ड ने नाबाद 60 रन की पारी खेली। मुंबई ने रन चेज करते हुए आखिरी 5 ओवर में 89 रन बनाए, जो एक रिकॉर्ड है। इससे पहले पिछले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 86 रन बनाए थे।
सीजन का दूसरा सुपर ओवर
यह इस सीजन का दूसरा सुपर ओवर है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच एक मैच का फैसला भी सुपर ओवर ओवर में हुआ था, जिसमें दिल्ली ने जीत दर्ज की थी।
रोहित आठ रन बनाकर आउट
रोहित शर्मा आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वाशिंगटन सुंदर की बॉल पर पवन नेगी ने उनका कैच लिया। सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसुरु उडाना की बॉल पर एबी डिविलियर्स ने उनका कैच लिया। उडाना का डेब्यू मैच में यह पहला विकेट रहा।
डिविलियर्स, पडिक्कल और फिंच की फिफ्टी
बैंगलोर ने 3 विकेट पर 201 रन बनाए थे। एबी डिविलियर्स (55), देवदत्त पडिक्कल (54) और एरॉन फिंच (52) ने फिफ्टी लगाई। पडिक्कल ने आईपीएल में अपने तीसरे मैच में यह दूसरी फिफ्टी लगाई है। वहीं, फिंच ने लीग में अपनी 14वीं और डिविलियर्स ने 35वीं फिफ्टी लगाई। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 34 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
