पीलीभीत: पाइप लाइन तोड़ने वाली गैस कंपनी को नोटिस जारी, वसूला जाएगा जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गैस लाइन बिछाते वक्त की खुदाई से कई जगह हुई पेयजल लाइन लीकेज

पीलीभीत, अमृत विचार। एक बार फिर शहर में गैस लाइन डालने के नाम पर सड़कों पर तोड़फोड़ की गई। इस बार सड़क तोड़ते वक्त पानी सप्लाई लाइन को भी ध्वस्त कर दिया गया। जिस वजह से अधिकांश इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं पहुंच रही है। लाइन ध्वस्त होने के बाद हरकत में आई नगरपालिका ने एचपीसीएल कंपनी को नोटिस जारी कर उन पर लाइन तोड़ने का जुर्माना डाला गया है। जुर्माना जमा और सड़क दुरुस्त न करने तक एफडीआर को अवमुक्त नहीं किया जाएगा।

हर घर गैस कनेक्शन योजना के तहत शहर में गैस कनेक्शन के लिए लाइन बिछाने का काम चालू किया गया था। जिसमें एचपीसीएल कंपनी ने शहर में काम करने से पहले नगरपालिका से अनुमति मांगी थी। अनुमति देने से पहले नगरपालिका ने तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत कराने के साथ लीकेज की समस्या आदि शर्तो को अनुबंध किया था।  

कंपनी की ओर से करीब दो करोड़ रुपये की एफडीआर बतौर गारंटी जमा की गई है। जल कल विभाग के अफसर और कर्मचारियों की मानें तो गैस  लाइन बिछाने के दौरान उनकी ड्रिल मशीन ने लाइन डालते वक्त कई जगह पर पानी की लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया है।  जिस वजह से पानी सड़कों पर बह रहा है, और घरों में आपूर्ति नहीं हो पा रही है। 

नगरपालिका लीकेज को दुरुस्त कराने में जुटे होने का दावा कर रही है। मगर लीकेज और सड़कों पर खोदे गए गड्ढे ठीक नहीं हो सके हैं। अब नगर पालिका ने एचपीसीएल कंपनी को लाइन क्षतिग्रस्त करने को लेकर नोटिस जारी करते हुए जुर्माना डालने की बात कह रहे हैं। फिलहाल अभी यह तय नहीं हुआ है कि कंपनी से बतौर जुर्माने के कितना शुल्क लिया जाएगा। मगर लीकेज ठीक न होने तक एफडीआर को अवमुक्त नहीं करने का निर्णय लिया है।

जलकल प्रभारी तारिक हसन खां ने बताया कि लीकेज की समस्या बनी हुई है। गैस लाइन बिछाने के दौरान पानी वाली लाइन क्षतिग्रस्त  हुई है। एचपीसीएल को नोटिस भेजा गया है। साथ ही उनसे  जुर्माना वसूला जाएगा। मरम्मत के लिए मेरठ से उपकरण आ चुके हैं। जल्द ही इस समस्या को  दूर करा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: नेशनल हाइवे पर रफ्तार का कहर, कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म