प्रयागराज: दो रामभक्तों का जूनून, छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए निकले पैदल, पहुंचे संगमनगरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। अयोध्या में  राम लला का दर्शन करने के लिए छत्तीसगढ़ के दो रामभक्त पद यात्रा करते हुए रविवार को संगमनगरी  प्रयागराज पहुंच गये। दोनों के मन में  भगवान राम का पहले दर्शन करने की इच्छा जाहिर हुई है। उनका कहना है कि वह समय से पहले ही रामनगरी पहुंचकर राम लला का दर्शन करना चाहते है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के  दर्शन जा लालसा मन में लेकर दो राम भक्त छत्तीसगढ़ से पैदल ही निकल पड़े हैं।

छत्तीसगढ़ के दतान के रहने वाले मनोज साहू 27 और नारायण वैष्णव सर्रा छत्तीसगढ़ निवासी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए पैदल ही निकल पड़े हैं। 800 किलोमीटर की इस यात्रा को इन दोनों ने 600 किलोमीटर 26 दिनों में ही पूरा कर लिया है। इनको उम्मीद है कि वह समय से रामनगरी पहुंच जाएंगे और प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे। दोनों कई दिनों से पैदल सफर करते हुए रविवार को प्रयागराज पहुंचे।

राम के प्रति भक्ति और श्रद्धा देखकर हर कोई दंग है। छत्तीसगढ़ से अयोध्या की 800 किलोमीटर की पदयात्रा 40 दिन में पूरी करने का समय तय किया गया था, लेकिन राम की कृपा इन दोनों से 26 दिन में ही 600 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है। निर्धारित समय से पहले ही यह रामनगरी पहुंच जाएंगे।

नारायण वैष्णव ने बताया कि 12 दिसंबर को अपनी यात्रा शुरू की थी। करीब 800 किलोमीटर लंबी यात्रा को 40 दिन में पूरा करने की योजना थी। लेकिन प्रतिदिन 25 से 27 किलोमीटर चलने के कारण यह 26 दिनों में ही 600 किमी की यात्रा पूरा कर चुके हैं। मनोज साहू ने बताया कि इस यात्रा से युवाओं को जागरूक करना चाहते है। वह काशी विश्वनाथ पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन भी करेंगे।

यह भी पढ़ें: गोंडा: पासपोर्ट सत्यापन में वसूली की शिकायत मिली तो आधी रात थाने पहुंच गए एसपी, एसएचओ व सिपाही को किया लाइन हाजिर, हड़कंप

संबंधित समाचार