Kanpur: पुलिस आयुक्त दोनों JCP संग करेंगे शहर का भ्रमण, आमजन से लेंगे राय, ट्रैफिक सुधार कर दिखाएगी कमिश्नरेट पुलिस
कानपुर में पुलिस आयुक्त, दोनों संयुक्त पुलिस आयुक्त संग करेंगे शहर के प्रमुख चौराहों व मार्गों का भ्रमण।
कानपुर में पुलिस आयुक्त, दोनों संयुक्त पुलिस आयुक्त संग करेंगे शहर के प्रमुख चौराहों व मार्गों का भ्रमण। अपराध नियंत्रण संग अब शहर का ट्रैफिक सुधार कर कमिश्नरेट पुलिस दिखाएगी।
कानपुर, अमृत विचार। शहर में अपराध नियंत्रण के साथ ही अब कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ट्रैफिक सुधार की दिशा में काम करेगी। पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, दोनों संयुक्त पुलिस आयुक्त निलब्ज़ा चौधरी व आनंद प्रकाश तिवारी के साथ शहर के प्रमुख चौराहों व मार्गों का भ्रमण करेंगे और आमजन से राय लेंगे। यही नहीं, अब डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी, बीट पुलिस अधिकारी और चौकी प्रभारी अपने क्षेत्रों से अतिक्रमण हटवाएंगे। रविवार को शहर में ट्रैफिक सुधार के लिए पुलिस आयुक्त का दिनभर मंथन जारी रहा। पुलिस आयुक्त ने सभी अफसरों संग तय किया, कि अब ट्रैफिक को लेकर पुलिसकर्मियों का लक्ष्य तय किया जाएगा और रोजाना इसकी समीक्षा होगी।
इन बिंदुओं पर भी हुई बात, लागू होगी नई व्यवस्था
- अब ट्रैफिक और क्राइम दोनों व्यवस्थााओं के लिए स्वतंत्र रूप से डीसीपी नियुक्त
- सलमान ताज पाटिल पूर्व की तरह देखते रहेंगे डीसीपी क्राइम का प्रभार, आरती सिंह को बनाया गया डीसीपी यातायात
- महिलाओं के हाथ में होगी ट्रैफिक सुधार की कमान, इस बार आरती सिंह डीसीपी, अंकिता शर्मा व शिवा सिंह एडीसीपी व एसीपी सृष्टि को मिली ट्रैफिक की कमान।
- पूर्व में रवीना त्यागी, शिवा सिंह व मृगांक शेखर पाठक की टीम ने किया था बड़ा बदलाव, उसको ही जारी रखने का होगा प्रयास।
- अतिक्रमण हटवाने के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थि किया जाएगा, रेहड़ी-पटरी व ठेला-खोमचा वालों से बातचीत व कंसलटेशन से निकालेंगे रास्ते। केवल और केवल सुधारों पर रहेगा जोर।
- अवैध पार्किंग स्टैंड, अवैध टैक्सी स्टैंड को हटाया जाएगा, नगर निगम के साथ मिलकर किया जाएगा व्यवस्थित।
- मंडलायुक्त व पुलिस आयुक्त के नेतृत्व वाली ट्रैफिक सुधारों की स्टेयरिंग कमेटी की नियमित होगी बैठक। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, केडीए, रेलवे, मेट्रो, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, इंजीनियरिंग कालेज आदि सभी हैं स्टेयरिंग कमेटी के सदस्य।
- जनसंवाद और ट्विटर पोल के माध्यम से जनता ने रखी है अपनी बात, सबने की है ट्रैफिक सुधारों की बात।
- पुलिस आयुक्त ने जन के मन को समझा और अब की है, सुधाओं की शुरुआत।
ये भी पढ़ें- UP: विशेष प्रजाति का उल्लू अचानक एक घर में पहुंचा, बच्चे, बूढ़े, जवान से लेकर देखने वालों की लगी भीड़, देखें- VIDEO
