रामपुर : रिपोर्ट दर्ज कराने को मृतक महिला के परिजनों ने थाने के अंदर किया प्रदर्शन, देखिए VIDEO
प्रदर्शन के बाद महिला की मौत के मामले में अस्पताल संचालक समेत दो पर रिपोर्ट, बरेली में रविवार को उपचार के दौरान हो गई थी महिला की मौत
परिजनों ने स्टॉफ पर लगाया था लापरवाही का आरोप
रामपुर, अमृत विचार। प्रदर्शन के बाद अस्पताल के संचालक समेत दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चिकित्सकों ने पित्ते का आपरेशन कराने आई महिला की हालत बिगड़ने पर बरेली रेफर कर दिया था जहां उसकी मौत हो गई थी। रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए महिला के परिजनों ने कड़ाके की सर्दी में थाने में प्रदर्शन किया।
राहे रजा स्थित एक निजी अस्पताल में दो दिन पूर्व महिला के पित्ते का आपरेशन कराए जाने के लिए भर्ती कराया गया था।आपरेशन होने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी थी। जिसके बाद महिला को बरेली रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक महिला की तहरीर के आधार पर बीपी हेल्थ केयर सेंटर के संचालक सहित दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रामपुर : रिपोर्ट दर्ज कराने को मृतक महिला के परिजनों ने थाने के अंदर किया प्रदर्शन #RampurNews #Rampur #AmritVicharNews #AmritVichar pic.twitter.com/xi6iC0BmLU
— Amrit Vichar Moradabad (@amritvicharmbd) January 8, 2024
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला चादर वाला बाग निवासी राहुल ने अपनी पत्नी मंजू उम्र 30 साल को पांच जनवरी को पित्ते के आपरेशन के लिए सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राहे रजा पर स्थित एक बीपी हेल्थ केयर सेंटर में भर्ती कराया था। जहां से उसका आपरेशन होने के बाद हालत गंभीर होने पर शुक्रवार को उसको बेहतर उपचार के लिए बरेली रेफर कर दिया था। रविवार को उपचार के दौरान बरेली के निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई थी। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए थे।
ये भी पढ़ें : रामपुर : निजी क्लीनिक में भर्ती महिला की मौत, मचा हंगामा...परिजनों ने लगाया स्टाफ पर लापरवाही का आरोप
वहीं पर रोना-पीटना शुरू कर दिया था। उसके बाद मृतक महिला के परिजन राहे रजा स्थित अस्पताल पहुंच गए थे। उसके बाद स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस आ गई थी। देर रात को मृतक महिला के पति ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने बीपी हेल्थ केयर सेंटर के संचालक डा.असीम शर्मा और एनएस थीसिया के डाक्टर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
20 घंटे वेंटिलेंटर पर रखने के बाद महिला को किया मृत घोषित
मृतक महिला के पति राहुल दिवाकर का कहना है कि उसकी पत्नी का पांच जनवरी को आपरेशन हुआ था। जिसके बाद उसको होश नहीं आया था। बाद में बरेली के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां डाक्टरों ने देखते हुए कह दिया था कि भगवान के भरोसे भर्ती किया जा रहा है। उसके बाद 20 घंटे तक वेंटिलेटर पर रखा गया था। जहां डाक्टर ने बाद में मृत घोषित कर दिया था।
लोगों ने किया सिविल लाइन थाने के अंदर प्रदर्शन
महिला की मौत के बाद पुलिस मामले को सुलटाने में लग गई थी। जबकि परिजन आरोपी डाक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने थाने के अंदर प्रदर्शन किया था। उसके बाद पुलिस हरकत में आ गई थी। आनन-फानन में पुलिस ने अस्पताल के संचालक सहित दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
महिला की मौत के मामले में उसके पति की ओर से आई तहरीर के आधार पर बीपी हेल्थ केयर सेंटर के संचालक सहित दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कराई जा रही है।-पंकज पंत, प्रभारी थाना सिविल लाइन
ये भी पढ़ें : रामपुर : कोट-मफलर और मोजे पॉकर हॉकर्स के खिले चेहरे, जन सेवा समिति और अमृत विचार ने समझा दर्द
