अयोध्या: राम मंदिर पहुंचे स्वर्ण जड़ित 14 दरवाजे, TEMPLE की बढ़ाएंगे शोभा
प्राण प्रतिष्ठा से पहले मन्दिर में लग जाएंगे सभी दरवाजे
अयोध्या। राम मंदिर में लगाने के लिए 14 स्वर्ण जड़ित दरवाजे सोमवार को रामनगरी पहुंच गए। जिन्हें मंदिर परिसर में सीसी टीवी कैमरे और कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। इन दरवाजों को 15 जनवरी से लगाने का काम शुरू होगा। ट्रस्ट का दावा है कि सभी काम प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।
अयोध्या में राम मंदिर दुनिया का सबसे सुंदर और अनोखा होगा। जिसमे मंदिर का गर्भगृह में भगवान का सिंघासन और मुख्यद्वार के दरवाजे भी सोने से जड़ित होंगे। इस काम की जिम्मेदारी दिल्ली के एक ज्वेलर्स फर्म को दी गई है। आज भूतल पर लगाने वाले सभी 14 दरवाजों को स्वर्ण जड़ित बनाये जाने के बाद राम मंदिर में लाया गया है।
बताते चले कि इसके लिए सागौन की लकड़ी पर दरवाजों पर पहले अयोध्या में ही 22 गेज के ताम्बे की परत चढ़ाई गई, फिर उसे दिल्ली भेजा गया था। देर रात्रि गर्भगृह में इनका ट्रायल भी किया गया।
तेजी से विकास के पथ पर बढ़ रही रामनगरी
अयोध्या। अध्यात्म से समृद्ध राम नगरी अब आर्थिक क्षेत्र में भी सफलता का नया अध्याय लिख रही है। योगी सरकार के कुशल नेतृत्व में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में उत्तर प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही आर्थिक रूप से भी अयोध्या विकास की नई सीढ़ी चढ़ रही है। 2021-22 में अयोध्या से विभिन्न क्षेत्रों में 110 करोड़ का निर्यात हुआ, जो 2022-23 में बढ़कर 254 करोड़ हो गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों ने अयोध्या को आर्थिक रूप से भी काफी समृद्ध किया है। एक तरफ अयोध्या को जहां सोलर सिटी के रूप में नई पहचान दी जा रही है, वहीं निर्यात के रूप में भी अयोध्या ने अलग उड़ान भरी है। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के आधार पर नजर दौड़ाएं तो 2022-23 में रामनगरी से राइस पारब्वायल्ड (एक्सक्लूडिंग बासमती राइस) का 2.76 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया।
यह भी पढ़ें: रायबरेली: 750 किलोमीटर पैदल यात्रा तय कर अयोध्या पहुंचेंगे राम भक्त, विदिशा से शुरू किया था सफर
