रेल यात्रियों को परेशानी :नान इण्टरलॉक कार्य के चलते गरीब रथ समेत कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार । उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल में नान इण्टरलॉक कार्य के कारण गरीब रथ एक्सप्रेस व सप्तक्रान्ति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जायेगा। ट्रेनों का रुट बदलने से रेल यात्रियों के सामने सफर को लेकर मुश्किलें खड़ी हो गयी हैं। अब यात्रियों को उनके प्रस्थान वाले स्टेशन के बजाय 50 किमी दूर दूसरे स्टेशन पर जाकर ट्रेनें पकड़नी पड़ेंगी इसके साथ ही परिवार के साथ जाने वाले लोग टिकट कैसिंल करा सकते हैं।
ये ट्रेनें चलेंगी बदले मार्ग से-
अमृतसर से 10 जनवरी,को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस व आनन्दविहार से 08 से 11 जनवरी, को चलने वाली 12558 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर सप्तक्रान्ति एक्सप्रेस ट्रेनें शाहजहांपुर-रोजा-सीतापुर सिटी-बुढ़वल के रास्ते, सहरसा से 11 जनवरी को चलने वाली 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस व मुजफ्फरपुर से 08 से 11 जनवरी, तक चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस सप्तक्रान्ति एक्सप्रेस बुढ़वल-सीतापुर सिटी-रोजा-शाहजहांपुर के रास्ते,
दरभंगा से 8 से 11 जनवरी तक चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी सिटी-वाराणसी-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ-मानकनगर-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते, नई दिल्ली से 08 से 11 जनवरी तक चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस कानपुर सेन्ट्रल-मानकनगर-लखनऊ-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ-वाराणसी-वाराणसी सिटी़-छपरा के रास्ते, बरौनी से 08 से 11 जनवरी तक चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस गोरखपुर-शाहगंज-जौनपुर-जौनपुर सिटी़-सुलतानपुर-लखनऊ-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते, बांद्रा से 08 से 10 जनवरी, तक चलने वाली 19037 बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस कानपुर सेन्ट्रल-मानकनगर-लखनऊ-सुलतानपुर-जौनपुर सिटी-जौनपुर-शाहगंज-गोरखपुर के रास्ते, मऊ से 09 जनवरी को चलने वाली 15025 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस शाहगंज-जौनपुर-जौनपुर सिटी़-सुलतानपुर-लखनऊ के रास्ते, आनन्द विहार टर्मिनस से 08 जनवरी को चलने वाली 15026 आनन्द विहार टर्मिनस -मऊ एक्सप्रेस लखनऊ-सुलतानपुर-जौनपुर सिटी-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते, दरभंगा से 08 जनवरी को चलने वाली 09466 दरभंगा-साबरमती स्पेशल शाहगंज-जौनपुर-जौनपुर सिटी़-सुलतानपुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जायेंगी।

संबंधित समाचार