रायबरेली: ब्रांडेड सब्जी मसालों में मिली मिलावट, सैंपल भेजे गए लैब, हड़कंप
रायबरेली। आप ब्रांडेड सब्जी मसालों के शौकीन है तो सावधान हो जाएं क्योंकि ब्रांडेड सब्जी मसाले गुणवत्ता पर खरे नहीं उतरे हैं। जिले में बिक रहा नकली मसाले को चेक करने के लिए जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने आज अपने फूड सेफ्टी व्हील द्वारा जब ब्रांडेड मसालों की जांच की तो उसमें वह मानक पर खरे नहीं उतरे। रायबरेली की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अपराजिता तिवारी द्वारा फूड सेफ्टी व्हील द्वारा बनी वैन में जांच की गई तो मसाले की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं निकली।
ख़राब रिपोर्ट आने के बाद अब मसाले को रायबरेली के बाहर बड़ी लैब में भेजने का फैसला लिया गया है। एक ब्रांडेड मसाले की जांच में पाया गया कि पिसी धनिया व पिसी मिर्च, सब्जी मसाले सहित अन्य सभी उत्पादों में मिलावट मिली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि पहले जांच में यह मसाले गुणवत्ता परक नहीं पाए गए, अब इनको जांच के लिए आगे लैब में भेजा जाएगा और इन मसाले को रोक भी लगाई जाएगी लेकिन जिस तरह से ब्रांडेड मसालों के नाम पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। निश्चित एक चिंता का विषय है।
इस संबंध में जब दुकानदारों से बात की गई तो दुकानदार अमित गुप्ता ने बताया कि क्योंकि यह ब्रांडेड मसाले होते हैं और लोग इन पर भरोसा करते हैं तो ब्रांडेड मसाले की हम लोग तो जांच नहीं करते हम लोग तो ऐसे मंगा लेते हैं। अब जैसा बता रहे हैं कि इनमें जांच में मिलावट पाई गई तो यह चिंता का विषय है।
यह भी पढ़ें: रायबरेली: 750 किलोमीटर पैदल यात्रा तय कर अयोध्या पहुंचेंगे राम भक्त, विदिशा से शुरू किया था सफर
