अमेठी: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत, अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल
मुसाफिरखाना, अमेठी। जनपद मुख्यालय गौरीगंज में मुकदमे की पैरवी करके बाइक से घर वापस लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। जबकि बाइक चालक अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
दुर्घटना थानाक्षेत्र के कंजास निवासी राम समुझ मौर्य 65 वर्ष इनके भाई तुंग नाथ मौर्य 60 वर्ष मुकदमे की पैरवी में अपने वकील पंकज के साथ जिला मुख्यालय गौरीगंज गये थे। शाम को दोनों अपने वकील पंकज कुमार निवासी कारीभीत, इसौली जनपद सुलतानपुर के साथ बाइक से घर वापस आ रहे थे।
मुसाफिरखाना के नगेसरगंज अंडरपास के पास उनकी बाइक को मुसाफिरखाना से गौरीगंज की तरफ जा रही अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार तीनों लोगों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने रामसमुझ व तुंगनाथ को मृत घोषित कर दिया जबकि पंकज को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।
यह भी पढे़ं: अव्यवस्था और हंगामें के बीच चयनित शिक्षकों को बांटे गए नियुक्ति पत्र , 53 अभ्यर्थियों का चयन होल्ड पर, 37 का निरस्त
