मुरादाबाद : फिर निरस्त हुई उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, दिल्ली के यात्री लौटे
मुरादाबाद। दिन के फेरे में मुरादाबाद से दिल्ली को जोड़ने वाली उत्तरांचल संपर्कक्रांति एक्सप्रेस मंगलवार को फिर निरस्त कर दी गयी। यह ट्रेन काठगोदाम और रामनगर से आने वाली गाड़ी को जोड़कर यहां से चलाई जाती है। मुरादाबाद से कारोबार और अन्य जरूरी कार्य के लिए दिल्ली जाने वालों के लिए सबसे सुलभ और सस्ती सेवा है। इसके निरस्त होने से भारी संख्या में यात्रियों को रोडवेज और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा जबकि, उदयपुर से चलने वाली साप्ताहिक उदयपुर मेल ने यात्रियों को छका दिया। यह ट्रेन 12:24 घंटे देर से चल रही है।
उधर, डिब्रगढ़ से दिल्ली आने वाली राजधानी एक्सप्रेस भी सवा घंटे देर से आने को सूचित है। देहरादून से सुबेदारगंज के बीच चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस भी 5:09 मिनट देर से आई। पोरबंदर एक्सप्रेस के यात्रियों को 3:38 घंटे प्रतीक्षा करनी पड़ी। अवध-असम एक्सप्रेस भी 2:18 घंटे देर से चल रही है। भारी संख्या में जननायक और आलाहजरत एक्सप्रेस के यात्री प्रतीक्षा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बुढ़ापे का सहारा है, OPS हमारा है...केंद्रीय और राज्यकर्मियों ने सरकार को ललकारा
