मुरादाबाद : बुढ़ापे का सहारा है, OPS हमारा है...केंद्रीय और राज्यकर्मियों ने सरकार को ललकारा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। पुरानी पेंशन योजना लागू कराने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलित केंद्रीय और राज्यकर्मियों ने सरकार को ललकारा है। नरमू और संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के सदस्य मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय गेट पर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।  राज्यकर्मचारियों की ओर से बिजनौर ईकाई के सदस्य रेलवे वालों के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। यह आंदोलन को दूसरा दिन है।

राज्य कर्मचारी संगठन के नेता श्रीकांत यादव और रेलवे की ओर से संगठन के सहायक मंडल मंत्री कुंवर सुहेल खालिद अनशन की अगुवाई कर रहे हैं। उधर, उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल मंत्री शलभ सिंह ने स्टेशन पर सभा कर रहे कर्मचारियों में जोश भरा। कहा, सरकार को कर्मचारियों के मुद्दे पर जल्द निर्णय लेना होगा। अब लोक सभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में कर्मचारी सरकार से नाराज होंगे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : 25 करोड़ के आरसी बकाया पर खाता सीज करने का निर्देश

संबंधित समाचार