Kanpur Fire: कार व मोटरसाइकिल शीशे के गोदाम में लगी आग… मचा हड़कंप, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कार व मोटरसाइकिल शीशे के गोदाम में लगी आग।

कानपुर के किदवई नगर थानाक्षेत्र के बारादेवी चौराहे के पास स्थित कार व मोटरसाइकिल शीशे के गोदाम में मंगलवार सुबह आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

कानपुर, अमृत विचार। बारादेवी चौराहे के पास मंगलवार सुबह गाड़ियों के शीशे के गोदाम शार्ट-सर्किट से भीषण आग लग गई। गोदाम से धुंआ निकलता देख पड़ोसियों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची किदवई नगर, फजलगंज, मीरपुर फायर स्टेशनों की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
Fire (10)

जूही क्षेत्र के बारादेवी चौराहे पर स्थित झमाझम होटल के पास किदवई नगर निवासी राजीव निगम की निगम बिल्डिंग के नाम से इमारत है। जिसमें नौबस्ता निवासी अजय यादव ग्राउंड फ्लोर व पहली मंजिल किराए पर लेकर कार व बाइक के शीशे का गोदाम बनाए हुए हैं। पड़ोसी बब्लू ने बताया कि सुबह करीब सात बजे अचानक बिल्डिंग से धुआँ व लपटें उठती दिखाई पड़ीं। इस पर उन्होंने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना की सूचना पर जूही पुलिस व किदवई नगर, मीरपुर व फजलगंज फायर स्टेशनों की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेडकर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।

ये भी पढ़ें- Kanpur Murder: परमट मंदिर के सेवादार की हत्या… रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला शव, बेटे ने लगाया ये आरोप

संबंधित समाचार