सुलतानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसों में महिला समेत छह दर्जन लोग हुए गंभीर रूप से घायल
सुलतानपुर। घने कोहरे के चलते मंगलवार को जिले से गुजरी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो सड़क हादसे हो गए। जिनमंे महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने घायलों को सीएचसी भेजते हुए क्षत्रिग्रस्त वाहनों को किनारे करवा यातायात बहाल करवाया।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र से होकर गुजरी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 145 किमी पर मंगलवार की सुबह अमेठी से पटना जा रही ट्रक के टायर फटने से बीच हाइवे पर खड़ी हो गई। जिसे अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के रत्नेश पुत्र जगदेव चला रहा था। इसी बीच पीछे से आई एक कार खड़ी ट्रक में टकरा गई। कार में बैठे गाजीपुर मधुबन निवासी कार चालक उपेंद्र व उनके पिता सुदामा घायल हो गए। थोड़ी देर बाद एक डीसीएम भी खड़ी ट्रक से टकरा गई। जिसमें डीसीएम ट्रक चालक अमरोहा जिले के हासियाखेड़ा निवासी लोकेश पुत्र रतन पाल घायल हो गए।
आजमगढ़ जनपद के अहिरौला थाना क्षेत्र के सुनील निषाद ट्रक लेकर मंगलवार की सुबह गाजीपुर की तरफ जाने के लिए कूरेभार टोल से चढ़ा। गलती से दूसरी लेन पर चला गया। सुधार करने के लिए ट्रक मोड़ रहा था, तभी बलिया की तरफ से आ रहे कार सवार कोहरे के चलते ट्रक से टकरा गया। ट्रक में टकराने से कार में बैठे मऊ जनपद के कार चालक मो कलाम, मो मुस्ताक व ईशा परवीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने कूरेभार में हुए घायलों को सीएचसी कूरेभार, जयसिंहपुर में घायलों को सीएचसी दोस्तपुर भेजा। वहीं, क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवा यातायात बहाल करवा दिया।
यह भी पढ़ें; गोंडा: ₹77.71 करोड़ से चौड़ी होगी परसपुर धौरहरा बांध पर बनी सड़क, 15 लाख लोगों की बनेगी 'लाइफलाइन'
