Banda: अमृत विचार की खबर का असर: बारा-गलौली पांटून पुल पर ट्रैक्टर पलटने की जांच में मिलीं खामियां...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में बारा-गलौली पांटून पुल पर ट्रैक्टर पलटने की जांच में खामियां मिली हैं।

बांदा में बारा-गलौली पांटून पुल पर ट्रैक्टर पलटने की जांच में खामियां मिली हैं। मामले में डीएम ने एसडीएम पैलानी को जांच के आदेश दिए थे।

बांदा, अमृत विचार। पैलानी तहसील क्षेत्र के जसपुरा गांव स्थित यमुना नदी में बनाए गए बारा-गलौली पांटून पुल पर कल ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से संबंधित खबर ‘अमृत विचार’ ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एसडीएम पैलानी को शशिभूषण मिश्रा को जांच कराने के आदेश दिए। 

सोमवार को एसडीएम ने नायब तहसीलदार वेद प्रकाश को मौके पर भेजकर जांच कराई तो पांटून पुल पर बड़े पैमाने पर खामियां उजागर हुईं। जांच टीम ने ट्रैक्टर पलटने के मामले में फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना प्रभारी को दोषी माना है। 

जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सात दिसंबर को जाफरगंज थाना प्रभारी और जसपुरा थानाध्यक्ष को पांच टन भार से ज्यादा वाहनों के पुल से निकलने पर प्रतिबंध के निर्देश दिए गए थे। लेकिन सात जनवरी को फतेहपुर की ओर से दो हजार ईंट लादकर ट्रैक्टर गुजरा और पटरों में गैप ज्यादा होने के कारण बाइक सवार को बचाने में पलट गया। कहा कि पांटून पुल की स्थिति भी ठीक नहीं मिली। 

पुराने लकड़ी के तख्ते टूटे व उखड़े हैं। अपनी जगह से खिसक गए हैं। भविष्य में यदि जल्द मरम्मत नहीं होती तो पुल में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। एसडीएम ने जांच आख्या जिलाधिकारी को भेजी है। उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: संतों और किन्नर समाज ने की संयुक्त बैठक, अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व शहर में निकलेंगी रथ यात्राएं...

संबंधित समाचार