आगरा: नशे में धुत टैंकर चालक ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर, तीन की मौत, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। आगरा के थाना सिकंदरा इलाके के सब्जी मंडी के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित कैंटर ने एक दर्जन से ज्यादा वाहनों में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हैं। घटना सिकंदरा थाने के सब्जी मंडी इलाके में हुई है। यहां मथुरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क पर चल रहे एक दर्जन से ज्यादा वाहनों को रौंद दिया।

Untitled-48 copy

बताया जा रहा है कि कैंटर चालक शराब के नशे में धुत था। वाहनों को रौंदता हुआ कैंटर सब्जी मंडी से सिकंदरा स्मारक पार करता हुआ गुरु का ताल के निकट पहुंचा। यहां पर पुलिस ने अनियंत्रित कैंटर को बैरीकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया लेकिन कैंटर चालक ने हाईवे पर लगाए गए बेरी कैडिंग को ही क्षतिग्रस्त कर दिया और अनियंत्रित होकर दीवार से जाकर टकरा गया।

Untitled-46 copy

कैंटर के टकराने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी हरिपर्वत सूरज राय के मुताबिक इस हादसे में घायल लोगों को सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन लोगों की मौत हो गई है और 6 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। इन सभी का उपचार जिले के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। डीसीपी सूरज राय ने बताया कि ड्राइवर का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है।

Untitled-45 copy

ड्राइवर को जब हिरासत में लिया गया तो वह बदहवास हालत में पाया गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने दिल्ली कानपुर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक को फिर से दौड़ा दिया है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें करीब आधा दर्जन से ज्यादा कारों को कैंटर द्वारा रौंदा गया है और कई बाइक भी क्षति ग्रस्त दिखाई दे रही हैं। कैंटर की चपेट में आई एक बाइक में दुर्घटना के बाद आग लगने का भी वीडियो भी सामने आया है। 

यह भी पढ़ें: अपनी पसंद के स्थान पर transfer चाहने वाले teachers पर हाईकोर्ट ने की विशेष टिप्पणी, जानिये क्या कहा?

संबंधित समाचार