प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया दुनिया में भारत का मान: वीरेंद्र यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। विकासखंड असमोली की ग्राम पंचायत रामनगर पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता वीरेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है।

उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमवीर शर्मा ने कहा कि आज देश में बिना भेदभाव के सबका साथ, सबका विश्वास, और सबका विकास के अंतर्गत विकास कराया जा रहा है। प्रदेश में सभी योजनाओं को हर गरीब पात्र तक पहुंचाया जा रहा है।

 बाल विकास परियोजना विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रधान पति इरशाद और ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान जयपाल सिंह पाल, लख्मीचंद सैनी, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी कुलदीप सिंह, सचिव अशोक कुमार, सचिन, रोहतास कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधानपति इरशाद ने तथा संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुनील कुमार सिंह ने किया।

ये भी पढ़ें:- संभल: प्रेमी को वश में करने का झांसा देकर युवतियों से करते थे ठगी, गिरफ्तार

संबंधित समाचार