ठंड से थर-थर कांपे लोग,सीजन में पहली बार 7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। सीजन में पहली बार सबसे अधिक बुधवार को सुबह ठंड रही, इस दौरान हल्का कोहरा भी नजर आया। हालाँकि  कोहरे की वजह से लोगों को कुछ खास दिक्कत नहीं आयी हैं। । इस बीच ठंड में इजाफा जारी है। अमेठी में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम यानी 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Night temperature to drop 3 5 degree in next two three days in north india  | उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, अगले 2-3 दिन में और कितनी बढ़ेगी सर्दी,  पढ़ें


ठंड से थर-थर कांपे लोग

अमेठी जिले में दोपहर बाद निकली तेज धूप के बावजूद लोगों ने ठंड को महसूस किया। दफ्तरों और अन्य कामों के लिए घरों से निकले लोग गर्म कपड़ों में नजर आये।  ज्यादातर लोगों ने ठंड से बचने के लिए स्वैटर और जैकेट के अलावा अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर रखी थी। इस बीच लगातार गिर रहे तापमान और बढ़ती सर्दी की वजह से बुधवार की सुबह इस सीजन में सबसे ठंडी सुबह रही। औसत न्यूनतम तापमान अभी तक का सबसे कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो धीरे धीरे सर्दी में और वृद्धि देखने को मिल सकती हैं। 


बुधवार को सबसे ठंडी रही सुबह

बुधवार को औसत न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। बुधवार को सबसे अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंचा था।

यह भी पढ़ें- Fatehpur News: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, चरित्र पर संदेह के आरोप से थी परेशान, पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज...

 

संबंधित समाचार