हल्द्वानी: प्रसव के बाद बिगड़ी प्रसूता की हालत, रास्ते में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला अस्पताल रुद्रपुर में प्रसव के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर अवस्था में एसटीएच रेफर कर दिया गया, लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

पुलिस के मुताबिक रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर निवासी शिवानी पुत्री किशन कुमार गर्भवती थी। प्रसव का वक्त नजदीक आया तो परिजन उसे लेकर रुद्रपुर के जिला अस्पताल पहुंचे। यहां प्रसव तो हो गया, लेकिन इस दौरान भारी मात्रा में खून बह गया। जिसकी वजह से शिवानी की हालत बिगड़ गई।

चिकित्सकों ने आनन-फानन में उसे डा.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। सुशीला तिवारी पहुंचने पर चिकित्सकों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यहां परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

संबंधित समाचार