Unnao News: अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर, बच्ची की मौत, दंपती समेत आठ घायल...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

उन्नाव में अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नौ वर्षीय बेटी की मौके पर मौत हो गई वहीं बेटी के माता -पिता व कार सवार छह लोग घायल हो गए।

उन्नाव, अमृत विचार। बिहार थाना अंतर्गत तकिया मेला के पास तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बाइक से टकरा कर पलट गई। हादसे में नौ वर्षीय बेटी की मौके पर मौत हो गई वहीं बेटी के माता-पिता व कार सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ शव को   को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रायबरेली जिले के थाना गतपति खेड़ा निवासी निजामुद्दीन अपनी वर्षीय बेटी आसिफा अलीमुन निशा के साथ सदर कोतवाली के मोहल्ला तालिब सराय रिश्तेदारी में दो दिन पहले आया था। बुधवार को बाइक तीनों वापस लौट रहे थे। बिहार थाना क्षेत्र के उन्नाव -लालगंज हाईवे पर तकिया मेले के सामने बने प्रतिक्षालय के सामने बाइक रोक के किनारे खड़े थे। 

इसी बीच सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार को बचाने में रायबरेली की ओर जा रही कार के चालक ने स्टेरिंग पर नियंत्रण खो दिया और कार बच्ची व दंपति को रौंदते हुए खंती में उतर गई। हादसे में आसिफा की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसके माता पिता गंभीर घायल हो गए। इसके अलावा कार सवार छह लोग भी घायल हो गए। 

सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को पाटन स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के भर्ती कराया। जहां से कार सवार तीन लोगों को जिला अस्पताल और वहां से कानपुर रेफर किया गया। पोस्टमार्टम हाउस में मिले बच्ची के परिजनों ने बताया निजामुद्दीन साऊदी अरब में मजदूरी करता है। दो महीने पहले वह छुट्टी पर आया था। 

इसी माह उसे वापस लौटना था इसलिए उन्नाव रिश्तेदारों से मिलने आया था। वहीं घटना की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। घर मौजूद बेटा नावेद और बड़ी बेटी नाजिया रो-रोकर बेहाल रही।

टायल्स उतारने जा रहे थे कार सवार मजदूर

हादसे में घायल कार सवार कानपुर के निवासी थे। घायल नेहाल ने बताया कि वह सभी कानपुर के बारह देवी चौराहा के पास मार्बल विक्रेता मुदित मिश्रा की दुकान पर कार्य करते हैं। राय बरेली शहर में आर्डर पर ट्रक से गए मार्बल और टायल्स उतारने मालिक के साथ कार से जा रहे थे।हादसे में नेहाल, मुदित, चंद्र मोहन, राजेश सैनी, राम भारती व रवि भी घायल हुए।

यह भी पढ़ें- Monkey Attack In Unnao: छत पर जाने के दौरान वृद्ध पर बंदरों ने किया हमला...मौत..परिजनों में मचा कोहराम...

 

संबंधित समाचार