Monkey Attack In Unnao: छत पर जाने के दौरान वृद्ध पर बंदरों ने किया हमला...मौत..परिजनों में मचा कोहराम...
उन्नाव में एक वृद्ध युवक पर बंदरों ने हमला कर दिया।
उन्नाव में एक वृद्ध युवक पर बंदरों ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
उन्नाव, अमृत विचार। सदर कोतवाली अंतर्गत छत पर गए वृद्ध पर कटखने बंदरों ने हमला बोल दिया। बच कर भागते समय बुजुर्ग का पैर फिसला और वह जीने से गिरकर गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के मेमो पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सदर कोतवाली के ललऊ खेड़ा चौकी छेत्र के सरैया गांव निवासी हरिशंकर (64) स्व. बिंदई किसानी करता था। बुधवार सुबह करीब छह बजे अपने घर की छत में बने शौचालय में शौच के लिए गया था, जहां अचानक कटखने बंदरों के झुंड ने उसपर हमला कर दिया। बच कर भागने की फिराक में वृद्ध का पैर फिसल गया और वह जीने के नीचे गिर कर गंभीर घायल हो गया। सिर पर आई चोटों के कारण परिजन उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरोंं ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए शव लेकर लौट गए। करीब चार बजे सभी शव लेकर वापस जिला अस्पताल आए और पोस्टमार्टम कराने की बात कही। इसके बाद अस्पताल से सदर कोतवाली को मेमो भेजा गया। वृद्ध की मौत से उसकी पत्नी रानी देवी ,बेटे शैलेंद्र , मिथलेश सहित बेटी प्रीति रो-रो कर बेहाल रही।
यह भी पढ़ें- Fatehpur News: रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले बढ़ी धार्मिक पुस्तकों की बिक्री, राम चित्रों से बाजारों में रौनक...
