उप्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते पीएल पूनिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस में दरिंदगी की शिकार हुई पीड़िता ने 15 दिन बाद मंगलवार को दम तोड़ दिया। हाथरस की लड़की की जघन्य हत्या और प्रदेश में योगीराज के बढ़ते जंगलराज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस सांसद पी एल पूनिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता विजय चौक पर गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदर्शन …

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस में दरिंदगी की शिकार हुई पीड़िता ने 15 दिन बाद मंगलवार को दम तोड़ दिया। हाथरस की लड़की की जघन्य हत्या और प्रदेश में योगीराज के बढ़ते जंगलराज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस सांसद पी एल पूनिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता विजय चौक पर गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रदर्शन के दौरान पूनिया ने कहा कि देश में महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित उत्तर प्रदेश है। महिलाओं के साथ रोज बलात्कार और अत्याचार की घटनाएं बढ़ रहीं है। मुख्यमंत्री अपनी चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं।

संबंधित समाचार