बरेली: पहले आभा आईडी बनवाओ तभी मिलेगी मेडिकल रिपोर्ट
बरेली, अमृत विचार। अब जिला अस्पताल में ऑनलाइन पर्चा बनवाने पर ही मेडिकल रिपोर्ट मिलेगी। एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बुधवार को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। शासन ने करीब एक साल पहले अधिक से अधिक मरीजों के ऑनलाइन पर्चे यानी आभा आईडी बनाने का आदेश दिया है।
सरकारी अस्पतालों में आईडी बनाने का काम तेजी से चल रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल की एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने अस्पताल में मेडिकल बनवाने आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पर्चे पर ही मेडिकल रिपोर्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने पर्चा काउंटर प्रभारी को निर्देश दिए कि जो भी मरीज मेडिकल रिपोर्ट की बात कहकर पर्चा बनवाने आता है तो अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पर्चा ही जारी किया जाए। ऑफलाइन पर्चे सिर्फ उन्हीं मरीजों के बनाए जाएं जिनके पास मोबाइल फोन नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: बरेली: हैंड ब्रेक के साथ दौड़ाई महाकाल एक्सप्रेस, इंजन से निकला धुआं
