काशीपुर: मॉल के एक कैफे में नाबालिग से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक मॉल के कैफे में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

काशीपुर की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह अपने गांव के एक युवक सुमित के साथ इंस्टाग्राम से मिली थी। उसने बताया कि स्कूल जाने के दौरान सुमित भी अपनी बहन को स्कूल छोड़ने जाता था। तब से उनकी बोल चाल शुरू हो गई थी।

बीती 25 जून 2023 को वह अपनी बहन को काशीपुर अपने मामा के घर छोड़ने जा रही थी। जब वह अपनी बहन को छोड़कर वापस जा रही थी तब सुमित उसके पास आया और उसे घुमाने के लिए एसआरएस मॉल के एक कैफे में ले गया जहां उसने स्कार्फ से उसके हाथ बांधे और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

घटना के बाद वह अपने मामा के घर चली गई। आरोपी ने शादी करने का आश्वासन दिया तो उसने अपने घर पर नहीं बताया। लेकिन अब वह मुकरने लगा तो पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया। जिस पर उसकी मां आरोपी के घर गई जहां उसकी मां को उक्त लोगों ने डरा धमका कर वापस भेज दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धारा 376/506 व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

संबंधित समाचार