पीलीभीत: पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, अवैध संबंध के कयास, छानबीन में जुटी पुलिस
पीलीभीत, अमृत विचार: अवैध संबंधों के चलते एक महिला की उसके पति ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। सूचना पर जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। शव पोस्टमार्टम को भेज पुलिस पड़ताल कर रही है। घटना शुक्रवार सुबह की है। बता दें कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक सरैंदा निवासी प्रीति देवी (30) पत्नी हरद्वारीलाल उर्फ हरस्वरुप का पति से कई दिन से विवाद हो रहा था।
इसी में सुबह दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया और पति ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई। हत्या की घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई।
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो चुकी थी। पुलअस अधिकारी भी मौका मुआयना करने पहुंचे। इंस्पेक्टर जहानाबाद मुकेश शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अवैध संबंध में हत्या करने की बात प्रथम दृष्टया सामने आ रही है। पड़ताल चल रही है।
ये भी पढ़ें - पीलीभीत : शहर के नजदीक पहुंचा बाघ, घरों में दुबके लोग..वन विभाग और पुलिस मौके पर जुटी
