अमेठी : केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती
युवाओं के अमर प्रेरणा श्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती व हमारी नेता प्रियंका गांधी का जन्मदिन अद्भुत संयोग : प्रदीप सिंघल
अमेठी, अमृत विचार। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए बताया कि हम सब का यह दायित्व है कि प्रियंका गांधी के गौरवशाली मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर चलकर देश की सांस्कृतिक विरासत को शिखर पर पंहुचायें। उन्होंने कहा प्रियंका गांधी स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर चलकर ही देश की राजनीति में युवाओं को अग्रिम पंक्ति मे लाकर खड़ा किया। अमेठी में सदैव की भांति सेवा कार्य का महाअभियान चलाकर सकारात्मक, रचनात्मक एवं संघर्ष शील राजनीति को प्रेरित करने वाली प्रियंका गांधी सेवा भाव व संघर्ष शील संगठन के माध्यम से देश प्रदेश के हर मुद्दों पर जुझारू कदम उठाकर जन-जन की सेवा के लिए संघर्षरत हैं।
प्रियंका गांधी के जन्म दिन पर जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल व अमेठी कांग्रेस परिवार की अगुवाई में जगह-जगह कंबल वितरण कर जन सेवा के रूप में जन्म दिन मनाया गया। गौरीगंज इंटर कॉलेज मैदान में (रिक्शा ठेलिया तथा जरूरमंदो) को कंबल वितरित किया गया। केंद्रीय कार्यालय पर संगठन सृजन पर विचार विमर्श करते हुए सेवा-भाव संकल्प के साथ जन्म दिन मनाया गया। साथ ही हर्षोल्लास के साथ केक काटकर बधाई एवं दीर्घायु शुभकामनाएं दी गई। जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि प्रियंका गांधी ने सेवा का महा अभियान चलाकर जन-जन की सेवा का बीड़ा उठाया है। प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, भ्रष्टाचार, आमजन की पीड़ा को दूर करने के लिए वह निरंतर संघर्षरत हैं। देश प्रदेश की समस्याओं पर उन्होंने हमेशा सकारात्मक रचनात्मक लड़ाई लड़ी है। जिला महा सचिव, मीडिया प्रभारी अनिल सिंह ने कहा प्रियंका गांधी सेवाभाव के साथ आमजन के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। निश्चित ही कांग्रेस अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होगी। संसदीय क्षेत्र के पांचो विधानसभा में जगह-जगह कंबल वितरण व अन्य सेवा कार्य किए जा रहे हैं। पिछले 9 जनवरी से 131 न्याय पंचायतों और 877 ग्राम सभाओं में कंबल वितरण का कार्य चल रहा है। राहुल गांधी द्वारा भेजे गये 20 हजार कंबल एक सप्ताह में हर जरूरत मंद तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
मनीषा चौहान अध्यक्ष नगर पालिका जायस ने कहा कि हमें प्रियंका के सानिध्य में जायस की सम्मानित जनता का सेवा मिला जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश सचिव अमेठी प्रभारी फरहान वारसी, नरसिंह बहादुर सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका जायस मनीषा चौहान, शत्रुघन सिंह, जिला महासचि व मीडिया प्रभारी अनिल सिंह, सुनील सिंह, शकील इदरीसी, सेवा दल अध्यक्ष रामबरन कश्यप, अरविन्द चतुर्वेदी, रामदत यादव, कमल सिंह, वीरेंद्र मिश्र, कमलाकर मिश्र, जगन्नाथ यादव, राम प्रसाद गुप्ता, कुलवंत सिंह, राजू ओझा, दयाराम सोनी, शुभम सिंह, हनुमंत विश्वकर्मा, कनौजी लाल पटेल, ताहिर फारूखी, मनोज कश्यप, नवाब अली, माता प्रसाद वैश्य आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -UP के दौरे पर आएगी चुनाव आयोग की टीम, lok sabha election की तैयारियों पर होगी बैठक
