रामलला के भोग के लिए आगरा में तैयार हो रहे 56 प्रकार के पेठे, रंग देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, जानिये कैसे आया विचार?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रंजीत गुप्ता, आगरा। अवध में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ब्रज में भी रामलला की धूम है। ब्रज का कोना-कोना राममय है। पेठे की मिठास के लिए मशहूर मोहब्बत की नगरी आगरा में रामलला के भोग के लिए 56 प्रकार का पेठा तैयार किया जा रहा है। आगरा की शहीद भगत सिंह पेठा एसोसिएशन ने आगरा के उत्कृष्ट पेठा निर्माताओं को अलग-अलग प्रकार के पेठे बनाने का जिम्मा सौंपा है।

Untitled-45 copy

शहीद भगत सिंह संगठन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल बताते हैं कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान आगरा के पेठे का भोग का भोग लगवाने का विचार उनके संगठन के मन में आया तो संगठन ने यह विचार प्रस्ताव बनाकर श्री राम मंदिर ट्रस्ट को भेज दिया।

Untitled-49 copy

ब्रज से गए इस प्रस्ताव पर अवध में मोहर लगी और रामलला के दरबार से आदेश मिला कि भगवान पेठे का भी भोग लगाएंगे। आदेश मिलते ही आगरा के पेठा संगठन 56 प्रकार के पेठा बनाने की तैयारी में लग  गए। 13 जनवरी तक 56 प्रकार का यह पेठा बनकर तैयार हो जाएगा। 

Untitled-46 copy

रामलला के भोग के लिए पेठों की हैं 56 वैरायटी, रंग भी है जुदा

चैरी पेठा, केसर पेठा, अंगूरी पेठा, पान पेठा, लड्डू पेठा, गुड का पेठा, सदा पेठा, तिल लड्डू पेठा, चमचम पेठा,चॉकलेट पेठा, सादा पेठा, गुलकंद  पेठा, कोकोनट पेठा, पेठे की गिलोरी, सैंडविच पेठा, केसर पिस्ता पेठा, बादाम पेठा, गुलाब पेठा जैसे अनेकों प्रकार का पेठा तैयार किया जा रहा है।

Untitled-48 copy

13 जनवरी तक यह पेठा तैयार कर 14 जनवरी को इस 56 प्रकार पेठे को गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद यह पेठा आगरा से अयोध्या की ओर रवाना कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: संतकबीरनगर: कबीरचौरा में 14 से लग रहा भव्य खिचड़ी मेला, इन खासियतों के चलते दूर-दूर से खिंचे चले आते हैं श्रद्धालु

संबंधित समाचार