हरदोई : भाजपा सांसद आवास के बगल में निकला 7 फिट का किंग कोबरा, जंगल में छोड़ा
डा.अशोक बाजपेई के नटवीर पुलिया स्थित आवास का मामला
हरदोई, अमृत विचार। शहर में भाजपा सांसद और पूर्व मंत्री डा.अशोक बाजपेई के आवास के बगल में एक कार के अंदर 7 फीट का किंग कोबरा दिखाई पड़ने से वहां हड़कंप मच गया। इसका पता होते ही पुलिस के साथ वहां पहुंची वन विभाग की टीम के काफी देर तक चले ऑपरेशन रेस्क्यू के बाद उसे पकड़ कर जंगल में छुड़वा दिया गया।
जैसा कि बताया गया है शहर में नटवीर पुलिया के पास स्थित भाजपा सांसद डा.अशोक बाजपेई के आवास के पास खड़ी कार के अंदर उसके स्टेयरिंग में तकरीबन 7 फीट लंबा किंग कोबरा दिखाई देने से वहां हड़कंप मच गया। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस के जवान किंग कोबरा सांप को देखते ही घबरा गए। आनन-फानन में उन्होंने इस बारे में वन विभाग को सूचना दी।इस बीच शुरू किए गए ऑपरेशन रेस्क्यू के दौरान आगे निकल कर आए अमन नाम के युवक ने काफी हिम्मत कर किंग कोबरा को पकड़ कर एक बोरी में बंद कर लिया। जिसे वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया। टीम ने उस किंग कोबरा को जंगल में छोड़ दिया। अपने कब्जे में लेकर चली गई है।
वन अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें कार में सांप होने की सूचना मिली। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार से किंग कोबरा सांप का रेस्क्यू किया गया। यह सांप करीब 6 से 7 फीट लंबा था। जिसको पकड़कर प्राकृत वास में छुड़वाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें -कासगंज: वाहन चालकों को जागरूक करने पुलिस टीम के साथ निकलीं एसपी, यातायात नियमों के पालन को किया प्रेरित
