Kanpur News: बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. देवेंद्र शर्मा बोले- एक युद्ध नशे के विरुद्ध चलाए
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. देवेंद्र शर्मा सर्किट हाउस पहुंचें।
एक युद्ध, नशे के विरुद्ध के साथ शहर में बालश्रम रोकने के लिए एक अभियान चलाया जाए। यह बात शुक्रवार को बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. देवेंद्र शर्मा ने सर्किट हाउस के सभागार में कही।
कानपुर, अमृत विचार। एक युद्ध, नशे के विरुद्ध के साथ शहर में बालश्रम रोकने के लिए एक अभियान चलाया जाए। जिसमें बालश्रम कानून का सख्ती से अनुपालन हो। यह बात शुक्रवार को बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. देवेंद्र शर्मा ने सर्किट हाउस के सभागार में कही। वहीं अस्पताल में भी उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के डॉ0 देवेन्द्र शर्मा ने भी निरीक्षण किया।

सर्किट हाउस सभागार में बैठक में बोलते हुए अध्यक्ष डा. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि 12 से 23 जनवरी तक सभी विद्यालयों में नशा से दूरी के लिए शपथ दिलाई जाए। जिसमें जला, ब्लाक व ग्राम स्तरीय अधिकारी हों। शपथ दिलाने के साथ बच्चों को जागरूक किया जाए। यह सुनिश्चित कराया जाए कि विद्यालयों से 100 मीटर के दायरे में कोई धूम्रपान की दुकान न हो, यदि है तो दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई हो।
विद्यालयों में प्रहरी क्लब बनाकर उसमें क्लास टीचर व क्लास के चार-पांच बच्चों को शामिल किया जाए। जिले में एक युद्ध, नशे के विरुद्ध चलाया जाए। जागरुकता के लिए प्रचार-प्रसार कराया जाए। बच्चे नशा न करें, इसके लिए बेहतर रोकथाम हो। बाल भिक्षावृत्ति न हो इसकी रोकथाम जरूरी है। ऐसे बच्चों को चिह्नित कर उन्हें भिक्षा से शिक्षा की ओर ले जाए। जिससे बच्चों का भविष्य बेहतर हो। विद्यालयों में छात्रों के अभिभावकों की मीटिंग होनी चाहिए।
जिससे शिक्षकों व अभिभावकों में संवाद बना रहे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी रिंकी जायसवाल, अपर पुलिस उपायुक्त क्राइम मनीष सोनकर, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप, जिला पंचायतराज अधिकारी कमल किशोर, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह, जिला दिव्यांगजन अधिकारी विनय उत्तम, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल आदि रहीं।
ये भी पढ़ें- Kanpur: NSI का 51वां दीक्षांत समारोह, मेडल पाकर भावुक हुए मेधावी, किसान के बेटे ने चार मेडल किए हासिल
