Amrit vichar impact : शहीद कारसेवक के परिवार को मिल गया प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण
पूरा परिवार एक साथ बोल उठा - आभार अमृत विचार
अयोध्या, अमृत विचार। शुजागंज बाजार के रहने वाले शहीद कारसेवक राम अचल गुप्ता के परिवार को आखिरकार शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आमंत्रण मिल ही गया। जैसे ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने परिवार को आमंत्रण पत्र दिया वैसे ही एक साथ सब बोल उठे अमृत विचार का बहुत - बहुत आभार, अभी तक बस इंतजार ही कर रहे थे।
बता दे कि शुक्रवार को अमृत विचार ने अपने अयोध्या संस्करण में पेज संख्या तीन पर ' शहीद कारसेवक के परिवार को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमंत्रण का इंतजार' शीर्षक से खबर प्रकाशित की। जिसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह वेद प्रकाश, विभाग कार्यवाह वीरेंद्र प्रताप भाजपा पदाधिकारियों के साथ पहुंचे और प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण पत्र सौंपा। शहीद कारसेवक धर्मपत्नी राजकुमारी गुप्ता के आंसू छलक पड़े। आमंत्रण पत्र को माथे से लगाते हुए कहा कि अमृत विचार समाचार पत्र का कोटि-कोटि धन्यवाद।
.jpg)
उन्होंने कहा कि सपना और साध्य दोनों पूरी हो रही है। पुत्र संजय गुप्ता व संदीप गुप्ता ने आमंत्रण पत्र लेकर आए लोगों का स्वागत किया।इस मौके पर विभाग संचालक गंगा बख्श सिंह, शिव प्रताप, जिला महामंत्री भाजपा अशोक कसौधन, खंड कार्यवाह संतोष सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा कारसेवा में गए बड़े भाई रामतेज गुप्ता ने कहा कि आज अमृत विचार में खबर प्रकाशित होने के बाद आमंत्रण मिला। उन्होंने बताया कि पुत्र संजय गुप्ता प्राण प्रतिष्ठा में जायेगें।
.jpg)
राम मंदिर को समर्पित हुआ 1100 किलो का दीप
प्राण-प्रतिष्ठा के लिए गुजरात के वडोदरा से 108 फीट लंबी अगरबत्ती के बाद शुक्रवार को 1100 किलो का दीपक रामनगरी पहुंचा है। इसे ट्रस्ट को समर्पित किया गया। वडोदरा निवासी किसान अरविंद भाई मंगलभाई पटेल ने बताया दीप बनाने में पंचधातु यानी सोना, चांदी, तांबा, जस्ता और लोहा का इस्तेमाल किया गया है। यह दीप 9.25 फीट ऊंचा और आठ फीट चौड़ा है। दीप में एक बार में 501 किलो घी डाला जाएगा।
ये भी पढ़ें -प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पर बोले अखिलेश यादव- राम के नाम पर अपमान न करें, कोरियर किया है तो रसीद दीजिए
