बरेली: कुतुबखाना पुल निर्माण को लेकर बिजली सप्लाई रही ठप, तीन से चार घंटे की गई कटौती
बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना पुल निर्माण को लेकर कुतुबखाना क्षेत्र में शुक्रवार को कई घंटे की बिजली कटौती की गई जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शहर के अन्य इलाकों में भी बिजली कटौती और ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई।
ग्रामीण इलाकों में रात और सुबह के समय चार से पांच घंटे की कटौती की जा रही है। सर्दी के मौसम में भी शहर में बिजली कटौती हो रही है। शुक्रवार को कुतुबखाना उपकेंद्र से पोषित फीडर कोहाड़ापीर की बिजली सप्लाई कुतुबखाना पुल निर्माण को लेकर गुल रही।
सुबह 11 से लेकर दोपहर 2 बजे तक आलमगिरीगंज, बड़ा बाजार, नैनीताल रोड, गन्दा नाला, कटरा मानराय क्षेत्र में लोगों को संकट का सामना करना पड़ा। वहीं सुभाषनगर और मढ़ीनाथ क्षेत्र में रात में दो से तीन घंटे की बिजली कटौती की गई। मिनी बाईपास और किला के साथ महानगर में भी कटौती हुई।
ये भी पढ़ें: बरेली: रामभक्तों पर गोली चलती देख खौल गया था कारसेवकों का खून, पीछे नहीं हटे कदम
