Banda: राज्यपाल 314 छात्र-छात्राओं को प्रदान करेंगी उपाधियां, इस दिन होगा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह
बांदा में राज्यपाल 314 छात्र-छात्राओं को प्रदान करेंगी उपाधियां।
बांदा में राज्यपाल 314 छात्र-छात्राओं को प्रदान करेंगी उपाधियां। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जनवरी को है।
बांदा, अमृत विचार। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जनवरी को उद्यान महाविद्यालय के बहुउद्देश्यीय हाल में भव्य समारोह के बीच आयोजित होगा। कुलाधिपति राज्यपाल विश्वविद्यालय के 314 छात्र-छात्राओं को मेडल के साथ उपाधियां वितरित करेंगी।
कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय की कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होगा। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल विश्वविद्यालय के 314 मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक के साथ उपाधियां वितरित करेंगी।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा.एसके सिंह ने बताया कि अब तक स्नातक में कृषि, उद्यान एवं वानिकी एवं परास्नातक में कृषि, उद्यान एवं वानिकी पाठ्यक्रम में डिग्रियां वितरित की जाती थी, लेकिन इस वर्ष विश्वविद्यालय में गृह विज्ञान तथा ईएचडी में कृषि तथा उद्यान पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं को भी डिग्रियां वितरित की जाएगी।
कुल सचिव ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें पारंपरिक खेलकूद के साथ गणमान्य लोगों के व्याख्यान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दीक्षांत समारोह को लेकर कुलपति ने विश्वविद्यालय हाल में बैठक कर गठित सभी समितियों के कार्यों प्रगति जानी।
ये भी पढ़ें- Exclusive: कोई रटकर नहीं याद रख पाता, कोई याद किया भूल जाता, UP बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में बढ़ रहा तनाव
