अयोध्या की रुचि ने बढ़ाया जिले का मान, पास की ये प्रतिष्ठित परीक्षा
अयोध्या, अमृत विचार। जवाहर नवोदय विद्यालय की पुरातन छात्रा रुचि यादव का चयन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित देश की प्रतिष्ठित संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में हो गया है। रुचि के पिता जगत नारायण यादव ने बताया कि उनके पुत्री की उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे जनपद का सिर गौरव से ऊंचा हो गया है। बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा का परिणाम शुक्रवार देर शाम घोषित हुआ था।
रुचि ने बताया उनकी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय अयोध्या और उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई है। एलुमिनी एसोसिएशन ऑफ अयोध्या नवोदयन "आन" के सदस्यों द्वारा छोटी बहन की इस उपलब्धि पर अपार प्रसन्नता व्यक्त की गई। रुचि यादव की कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास, बड़ों के आशीर्वाद, नवोदय विद्यालय और वहां के शिक्षकों का उनकी सफलता में सबसे ज्यादा योगदान रहा।
ये भी पढ़ें -अयोध्या: रामनाम जप के साथ अयोध्या धाम में निशुल्क बांटी जा रही यथार्थ गीता, लता चौक में हो रहा वितरण
