रजिस्टर में दर्ज कर दिया शिकायत का फर्जी निस्तारण, एसपी ने फोन किया तो पीड़ित ने किया खुलासा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दरियाबाद /बाराबंकी, अमृत विचार। दरियाबाद कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व एसपी दिनेश सिंह पहुंच कर फरियादियों की शिकायतें सुनी और अधिकारियाें को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिकायत सुनने के दौरान डीएम के सामने सरैयां चमारन के शिवकुमार पहुंचे और शिकायती पत्र  दिया बताया कि पिता राजाराम ने कुछ गाटे की भूमि की वसीयत दूसरे भाई दीपचंद्र के नाम पर कर दिया है। उसमें हिस्सा नहीं मिला है। वहीं एसपी ने खूबा का पुरवा के राजबहादुर को फोन मिलाकर पूछा कि आपकी शिकायत में क्या समाधान हुआ, तो उसने बताया कि कोई समाधान नहीं। एसपी ने कहा रजिस्टर में पैमाइश कर निस्तारण दर्ज है लेकिन शिकायतकर्ता ने कहा कि निस्तारण ही फर्जी है। इस पर मामलें से डीएम को अवगत कराया गया। डीएम ने पूछा कि हल्का लेखपाल कौन है, बताया गया कि अंबुज मिश्र। डीएम ने उन्हें तलब किया। 

उधर एसपी ने हल्का दरोगा के बारे में जानकारी ली कहा कि समाधान रजिस्टर में शिकायतों के समाधान के साथ ही कांस्टबेल, दरोगा और राजस्व टीम का नाम मोबाइल नंबर दर्ज हो। राजस्व टीम बगैर पुलिस फोर्स के निस्तारण करने मौके पर न जाए। इस मौके पर थानाध्यक्ष शैलेंद्र आजाद, ईओ शीलू अवस्थी, चौकी इंचार्ज लालजी यादव, बृजानंद आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -कासगंज: आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों का समय से करें निस्तारण, एसपी ने दिए निर्देश

संबंधित समाचार