कासगंज: हिंदूवादियों का दल 14 से 30 जनवरी तक रामनगरी अयोध्या में देंगे सेवा, कार्यकर्ताओं ने किया रवाना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार : 22 जनवरी को अयोध्या में प्रस्तावित कार्यक्रम में कार सेवा के लिए जिले से आधा दर्जन हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं का दल शनिवार को सुबह अयोध्या के लिए रवाना हुआ है। यह दल 14 से 30 जनवरी तक अयोध्या में नगरी में रहकर अपनी सेवाएं देंगे। रामभक्तों को फूल माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने रवाना किया। स्टेशन परिसर श्रीराम की जय-जयकारों से गूंज उठा।

अयोध्या में कार्यक्रम के लिए विश्व हिंदू परिषद द्वारा व्यवस्था योजना के तहत ब्रज क्षेत्र 51 कार्यकर्ताओं को अयोध्या में कार सेवा के लिए चयनित किया गया है। यह कार्यकर्ता 14 से 30 जनवरी तक अयोध्या में रहकर कार सेवा देंगे। इन कारसेवकों की ड्यूटी अयोध्या के ही व्यवस्था प्रमुखों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में लगाई जाएगी।

बजरंग दल विभाग संयोजक अमरीश वशिष्ठ ने बताया कि जिला कासगंज से उनके नेतृत्व में नगर प्रशासिक प्रमुख धर्म प्रसार वंश गौड़, प्रखंड प्रमुख सहावर प्रतीक माहेश्वरी, धर्म प्रसार प्रमुख विश्व हिंदू परिषद शिवम चौहान, प्रखंड प्रमुख धर्म प्रसार अजय शर्मा, नगर संयोजक बजरंग दल शशांक शारडा, जिला सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद अमित गुप्ता, दुर्गा वाहिनी संयोजिका आयु गुप्ता का दल अयोध्या के लिए रवाना हुआ है। कासगंज स्टेशन पर अयोध्या जा रहे रामभक्तों का धर्मप्रेमियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - कासगंज: पुलिस डेढ़ माह बाद भी बरामद नहीं कर सकी किशोरी, पिता ने की एसपी से शिकायत

संबंधित समाचार