कासगंज: पुलिस डेढ़ माह बाद भी बरामद नहीं कर सकी किशोरी, पिता ने की एसपी से शिकायत
कासगंज,अमृत विचार : किशोरी लापता हुई। उसकी एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बावजूद भी किशोरी के बरामदगी पुलिस नहीं कर सकी है। विवेचक लापरवाही कर रहे हैं और कोई रूचि नहीं दिखा रहे। यह आरोप अमांपु क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित पिता ने लगाया है।
एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में किशोरी की बरामदगी की मांग की है। अमांपुर के गांव के ग्रामीण ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 15 वर्ष की नाबालिग बेटी को गांव का ही सनी बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पहले से ही वह धमकी दे रहा था। 25 नवंबर को उसने योजनावद्ध तरीके से नाबालिग को अपने जाल में फंसा लिया।
घर में रखे 65 हजार रूपये भी बेटी अपने साथ ले गई। एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस कोई रूचि नहीं दिखा रही। अभी तक न तो बेटी की बरामदगी हुई और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कई बार फोन पर धमकी दे चुका है कि केस वापस ले लो अन्यथा नाबालिग को जान से मार देंगे।
पीड़ित ने एसपी से मांग की है कि पुत्री की बरामदगी कराई जाए और आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। लापरवाही कर रहे विवेचक को निर्देश जारी किए जाएं जिससे की पीड़ित को न्याय मिल सके।
ये भी पढ़ें - कासगंज: मकर संक्रांति पर्व को लेकर बढ़ी बाजारों की रौनक, दान करने के लिए वस्तुओं की खरीदारी कर रहे लोग
