आईपीएल 13: गेंदबाजों के दम पर हैदराबाद की पहली जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अबु धाबी। आईपीएल के 13वें सीजन के 11वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हरा दिया। टीम की इस सीजन में पहली जीत है। इससे पहले टीम को दो मैच में हार मिली थी। मैच के हीरो सनराइजर्स के स्पिनर राशिद खान और भुवनेश्वर कुमार रहे। दोनों ने 5 विकेट …

अबु धाबी। आईपीएल के 13वें सीजन के 11वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हरा दिया। टीम की इस सीजन में पहली जीत है। इससे पहले टीम को दो मैच में हार मिली थी। मैच के हीरो सनराइजर्स के स्पिनर राशिद खान और भुवनेश्वर कुमार रहे। दोनों ने 5 विकेट लेकर दिल्ली से जीत छीन ली। मैच में हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में दिल्ली सात विकेट गंवाकर 147 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए ऋषभ पंत ने 32, शिखर धवन ने 34, शिमरोन हेटमायर ने 21 रन की पारी खेली।

वहीं हैदराबाद के लिए राशिद ने तीन और भुवनेश्वर ने दो विकेट लिए। इनके अलावा टी नटराजन ने 1 विकेट लिया। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की धीमी शुरुआत हुई थी। शुरुआती 5 ओवर में 24 रन ही बन सके थे। इसके बाद ओपनर डेविड वॉर्नर ने 45, जॉनी बेयस्टो ने 53 और केन विलियम्सन ने 41 रन की पारी खेली। बेयरस्टो की आईपीएल में यह चौथी फिफ्टी रही। इसके बदौलत टीम ने 4 विकेट पर 162 रन बनाए।

विलियम्सन और ईशांत का सीजन में पहला मैच
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम में एक बदलाव किया। आवेश खान की जगह ईशांत शर्मा को मौका मिला। वहीं, हैदराबाद में कप्तान वॉर्नर ने दो बदलाव किए। मोहम्मद नबी और ऋद्धिमान साहा को बाहर कर केन विलियम्सन और अब्दुल समद को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। विलियम्सन, ईशांत का सीजन में यह पहला और अब्दुल का डेब्यू मैच रहा। दिल्ली में विदेशी प्लेयर शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्त्जे को मौका मिला। वहीं, हैदराबाद टीम में कप्तान वॉर्नर समेत जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन और राशिद खान को शामिल हैं।

अब्दुल समद जम्मू कश्मीर के चौथे क्रिकेटर
18 साल के अब्दुल समद आईपीएल खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के चौथे क्रिकेटर हैं। इस सीजन में खेलने वाले वे जम्मू-कश्मीर के अकेले क्रिकेटर है। हैदराबाद ने उन्हें बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीदा। पिछले साल जम्मू-कश्मीर के दो खिलाड़ी मंजूर डार ने किंग्स इलेवन पंजाब और रसिक सलाम डार ने मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू किया था। परवेज रसूल आईपीएल खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी थे। वे पूणे वॉरियर्स और हैदराबाद सनराइज की ओर से खेल चुके हैं।

संबंधित समाचार