Kanpur News: PM Modi की जनसभा के लिए CSA का मैदान देखा, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में फरवरी में आएंगे

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे।

कानपुर में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। पीएम की जनसभा के लिए सीएसए का मैदान देखा।

कानपुर, अमृत विचार। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने पीएम मोदी एक फरवरी को शहर आएंगे। यह अधिवेशन शहर के किस मैदान पर होगा इसको लेकर मंथन शुरू हो गया है। शनिवार को महानगर प्रभारी व युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह ने प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर कृषि विश्व विद्यालय के मैदान का निरीक्षण किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष दीपू पांडेय और शिवराम सिंह के साथ पहुंचे पंकज सिंह ने अधिवेशन में आने वाली भीड़ को लेकर मैदान का आकलन किया। इसके बाद वह सीधे पिता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को रिसीव करने चकेरी पहुंचे।

युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में 25 हज़ार युवा मोर्चा के प्रतिनिधियों को हिस्सा लेना है। पंकज सिंह ने कहा कि देश भर से युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी भी इस अधिवेशन मे हिस्सा ले सकते हैं। अभी और भी मैदान हम लोग देखकर बहुत जल्द स्थान तय कर तैयारी शुरू करेंगे।

भाजपा के जानकारों के अनुसार एसडी कॉलेज मैदान के साथ ही दक्षिण क्षेत्र में निराला नगर मैदान को भी पंकज सिंह देखेंगे। इसके बाद जगह तय किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान पीएम कई योजनाओं की सौगात शहरवासियों को दे सकते हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी दो पॉवर प्लांट पनकी और घाटमपुर का लोकार्पण भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur: कोर्ट में सुनवाई के दौरान पत्नी के सीने में उठा दर्द, कार्डियोलॉजी अस्पताल में मौत, बौद्ध कथा बवाल में आरोपी पति


संबंधित समाचार